ONGC ने UP के बलिया में लगभग रूस के बराबर का क्रूड ऑयल के रिजर्व की खोज कर ली है जोकि भारत के 75% जरूरतों को सैकडो साल तक पुरा कर सकेगा
विशेषज्ञों का मानना है कि यह खोज पूरे देश में ऊर्जा क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

JHVP BHARAT NEWS : UP SPECIAL NEWS
ONGC ने UP के बलिया में लगभग रूस के बराबर का क्रूड ऑयल के रिजर्व की खोज कर ली है जोकि भारत के 75% जरूरतों को सैकडो साल तक पुरा कर सकेगा । बलिया में ज्ञात हुए इस क्रूड ऑयल के विशाल भंडार से भारत में ऊर्जा क्रांति की नई शुरुआत हो सकती है यह भंडार बलिया से प्रयागराज तक फैला हुआ हो सकता है और भारत को दशकों दसक तक ऊर्जा आपूर्ति में मजबूती देने की क्षमता रखता है।अभी तक ओएनजीसी की टीम ने बलिया के सागरपाली क्षेत्र में खुदाई का कार्य शुरू किया है और यहां 3000 मीटर से अधिक गहराई वाला कुआं खोदे जाने की प्रक्रिया चल रही है, और बड़े पैमाने पर युद्धस्तर से आगे बढ़ रही है । जिससे उम्मीद है कि आने वाले समय में इस क्षेत्र से तेल उत्पादन शुरू हो सकेगा।

और विशेषज्ञों का मानना है कि यह खोज पूरे देश में ऊर्जा क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और भारत को तेल आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। गंगा बेसिन में यह तेल भंडार उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए भी वरदान साबित हो सकता है। सरकार और ओएनजीसी इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।
इस ऊर्जा क्षेत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अलग अलग विशेषज्ञों और स्थानीय शासन प्रशासन की तो पैनी नजर बनी हुई है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक चलता रहा, तो आने वाले वर्षों में यह खोज भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित हो सकती है। आसपास के अन्नदाताओं की जमीन अधिग्रहित होने की संभावना है।इससे अन्नदाता मालामाल हो सकते हैं। बलिया में स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय के परिवार की जमीन पर कच्चे तेल का विशाल भंडार मिला है। इस जमीन में 3,000 मीटर की गहराई में तेल के भंडार की खोज गंगा बेसिन में किए गए तीन महीने के सर्वेक्षण के बाद हुई है। ONGC ने सेनानी परिवार से साढ़े छह एकड़ जमीन तीन साल के लिए पट्टे पर ली है और सालाना 10 लाख रुपये का भुगतान कर रही है।




