नई दिल्ली। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी दिल्ली में गीतांजलि सभागार, दिल्ली पब्लिक लाईब्रेरी (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) में 22 सितम्बर 2024 को साहित्यिक संस्था हिंदी-उर्दू अदबी संगम द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मान समारोह और लेखक मेले का आयोजन किया जा रहा है
दिल्ली में सम्मान समारोह का आयोजन

*दिल्ली में सम्मान समारोह
2024 का आयोजन*
- नई दिल्ली। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी दिल्ली में गीतांजलि सभागार, दिल्ली पब्लिक लाईब्रेरी (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) में 22 सितम्बर 2024 को साहित्यिक संस्था हिंदी-उर्दू अदबी संगम द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मान समारोह और लेखक मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों शिक्षक, लेखक व दूसरे क्षेत्रों में अग्रणी पक्ति में रहकर कार्य करने वाले बुद्धिजीवियों को अदबी संगम सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंड़ीगढ, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक आदि के लेखक, शिक्षक भाग लेने दिल्ली आ रहे हैं। इस कार्यक्रम के संयोजक और हिंदी-उर्दू अदबी संगम संस्था के संस्थापक / अध्यक्ष डॉ० सैयद अली अख़्तर नकवी ने बताया कि हम पिछले कई वर्षों से अपनी संस्था के बैनर तले पुस्तक विमोचन
कार्यक्रमों में शिक्षकों / लेखकों के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में मुख्य रूप से शिक्षा के क्षेत्र में डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान, कला- साहित्य के क्षेत्र में मुंशी प्रेमचंद सम्मान, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में फातिमा शेख सम्मान, समाज सेवा के क्षेत्र में मदर टेरेसा सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सुन्दर लाल बहुगुणा सम्मान देते आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त आगामी वर्षों में कई दूसरे क्षेत्रों में भी सम्मानित करने पर विचार कर रहे हैं। इस तरह के सम्मान समारोह का आयोजन करने में समय-समय पर हमें एक-दो सामाजिक प्रवृत्ति के महानुभवों का सहयोग पर भी मिलता रहा है, और भविष्य में कई की महानुभवों की भी जुड़ने की उम्मीद है। जिस जिससे हम भविष्य में और भी भव्य कार्यक्रमों का आयोजन कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में हमारे साथ मुख्य रूप से डॉ० पूनम गौड़, साथ आदिल सरफ्रोश, नन्दलाल मणी त्रिपाठी, कंचन राय, महिपाल सिंह, शाहाना परवीन साथ और संजु निमोर्ती आदि सहयोग कर रहे हैं। राजस्थान दौसा से प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं लेखक संदीप छीपा, दिल्ली के मशहूर सिंगर एस कबीर टाइगर और राजस्थान के जोधपुर से डॉ राकेश वशिष्ठ जी भी मौजूद रहेंगे


