E-PaperEast India NewsLate NewsLatest newsआज कल और आजकारण और निवारणटॉप न्यूज़देशबिहारमुद्दे की बातयुवाराजनीतिसरकारी दफ्तर और अधिकारी
Trending

Bihar Election 2025 : कौन बनेगा विधानसभा अध्यक्ष ? बीजेपी को चुकानी पड़ सकती हैं ‘गृह विभाग’ की कीमत, जदयू से इनके नाम की चर्चा जोरों पर

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा का अध्यक्ष कौन होगा. इसको लेकर एनडीए में मंथन शुरू हो गया है. जहाँ भाजपा और जदयू से उनके नामों की चर्चा हैं......पढ़िए आगे

JHVP BHARAT NEWS /बिहार राजनीति गलियारों से खबरें 

EDITED BY : परवेज़ भारतीय

PATNA : बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। पहली बार ऐसा हुआ है की अपने कार्यकाल में नीतीश कुमार ने यह विभाग छोड़ा है। लेकिन कहते हैं की छोड़कर भी नीतीश कुमार ने यह विभाग पूरी तरह नहीं छोड़ा है। इस विभाग में ट्रांसफर पोस्टिंग का अधिकार आज भी गृह मंत्री सम्राट चौधरी नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास है। हालाँकि गठबंधन में बीजेपी की गृह विभाग की मांग पूरी हो गयी है। लेकिन इसके बदले बीजेपी को कई समझौते भी करने पड़े हैं। कहे तो पावर नीतीश कुमार ने अपने सहयोगी बीजेपी को दिया है, लेकिन खजाना अपनी पार्टी के मंत्रियों को दिया है। बजट का 65 फीसदी वाला हिस्सा जदयू के मंत्रियों के पास हैं। जबकि मात्र 29 फीसदी बजट भाजपा के मंत्रियों के पास हैं।

बात विधानसभा अध्यक्ष की करें तो जदयू ने इस पद से अपना दावा अभी तक छोड़ा नहीं है। जदयू समर्थकों का मानना है कि चूंकि भाजपा के अवधेश नारायण सिंह विधान परिषद के सभापति हैं, इसलिए विधानसभा अध्यक्ष का पद नीतीश कुमार की पार्टी को मिलना चाहिए। अगर ऐसा होता है कि भाजपा उपाध्यक्ष पद ले सकती है। विधानसभा अध्यक्ष का पद जदयू को मिलने के बाद दोनों के बीच संतुलन हो सकता है। जबकि इसके पहले नंद किशोर यादव भाजपा की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष थे। हालाँकि जदयू की तरफ से विजय चौधरी भी विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। फिलहाल जदयू की ओर से झाझा विधायक दामोदर रावत का नाम विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर तेजी से लिया जा रहा है।

हालाँकि एनडीए के दोनों प्रमुख घटक भाजपा और जदयू अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं। इस सूची में भाजपा के वरिष्ठ विधायक प्रेम कुमार का नाम पहले नंबर पर है। प्रेम कुछ पिछली एनडीए सरकार में सहकारी मंत्री थे। उन्होंने इस बार कांग्रेस उम्मीदवार अखौरी ओंकारनाथ को 26,423 मतों के अंतर से हराया है। वे 2015 से 2017 तक बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। वहीँ भाजपा विधायक रेणु देवी के नाम की भी चर्चा है। अब देखनेवाली बात होगी की कौन विधनासभा का अध्यक्ष होगा।

बताते चलें की 26-28 नवम्बर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा, ताकि सभी 243 निर्वाचित सदस्य शपथ ले सकें और अध्यक्ष का चुनाव कर सकें। इधर, एनडीए के एक घटक दल के वरिष्ठ नेता ने बताया की राज्यपाल सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति करेंगे, जो नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।

JHVP BHARAT NEWS

Parwez Alam: Editor in chief : JHVP BHARAT NEWS : A Passionate Soul with a Drive for Change Born on January 26, 1983, Parwez Alam is a dynamic individual with a multifaceted personality. With a postgraduate degree in hand, Parwez has always been drawn to the world of journalism and social work, driven by a desire to make a positive impact on society. When he's not working, Parwez indulges in his favorite hobby - cricket. An avid player, he finds solace in the thrill of the game. But that's not all - Parwez is also a creative force to be reckoned with. He enjoys writing stories, composing poems, and expressing himself through words. Parwez's passion for social justice is evident in his work as a political activist. He is an outspoken advocate for change and uses his voice to raise awareness about important issues. In today's digital age, he leverages social media platforms to spread his message and connect with like-minded individuals. Through his various pursuits, Parwez Alam embodies the spirit of a true change-maker. His dedication to journalism, social work, and political activism is inspiring, and his creative side makes him a unique and fascinating individual. 9931481554, 9709287354,6202433405,9097947125,7870527125

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!