ख़रीक के नरकटिया सिकिया गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान तेरह वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, मचा कोहराम: परवेज आलम/दिलखुश
ढाई घँटे बाद ग्रामीणों ने बरामद किया शव
मृतक के पिता ने कहा, शव ढूंढने में प्रशासन ने नही किया सहयोग
नवगछिया। ख़रीक प्रखंड अंतर्गत नरकटिया सिकिया गंगा घाट पर सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे गंगा में स्नान करने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा पछियारी टोला वार्ड संख्या 6 निवासी शुभम कुमार पिता संजय सिंह उम्र 13 वर्ष बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक शुभम पड़ोस के ही चार दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने नरकटिया सिकिया गंगा घाट ग़या था। जहां पांव फिसल जाने से वह गहरे पानी मे चला गया। वही मौजूद दोस्तों ने हल्ला करना शुरु किया लेकिन जबतक लोग उसे बचाते वह तेज धार में बहकर गहरे पानी मे समा गया। घटना की सूचना मिलते ही ख़रीक थानाध्यक्ष नरेश कुमार गंगा घाट नरकटिया घटनास्थल पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों के सहयोग से शव की तलासी शुरू की गई। वही ढाई घँटे की कड़ी मसक्कत के बाद शव बरामद हुई। मृतक के पिता ने बताया कि घाट पर पुलिस पहुंची लेकिन किसी प्रकार की कोई मदद नही मिली। घाट पर गोताखोर या एसडीआरएफ टीम नही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। इधर घटना की जानकारी घरवालों को मिलते ही मृतक के घर मे कोहराम मच गया। मृतक की मां रँजना देवी का रोरोकर बुरा हाल है। वह बार बार बेहोश हो जाती है। वही मृतक की दादी मसो जगदंबा देवी, पिता संजय सिंह, भाई सचिन समेत घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक शुभम दो भाई में छोटा, उच्च विद्यालय बभनगामा में आठवीं कक्षा का छात्र था। बड़ा भाई सचिन कुमार 10वीं कक्षा में पढाई करता है। पिता संजय सिंह मछलीपालन करते हैं। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परीजन को सौंप दिया। देर शाम स्थानीय गंगा घाट पर शव का दाह संस्कार किया गया। मुखाग्नि मृतक के भाई सचिन ने दिया। ख़रीक सीओ ने कहा, बहुत ही दुखद घटना है। मृतक के परीजन को प्रक्रिया के तहत सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।




