टॉप न्यूज़बिहारराजनीतिलोकल न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2024 को लेकर पटना के रविंद्र भवन में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित: परवेज़ आलम
बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2024 को लेकर पटना के रविंद्र भवन में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र हुए शामिल
/नवगछिया। भाजपा मुख्य प्रवक्ता प्रो गौतम कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2024 पटना के रविंद्र भवन में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस बैठक में बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंद्र एवं नवगछिया जिला अध्यक्ष मुक्ति नाथ सिंह निषाद ने भाग लिया। कार्यशाला को मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और अभियान के बिहार प्रभारी सह गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने किया।




